शनिवार तड़के एक बड़ी दुर्घटना टल गई जब भुवनेश्वर से मलकानगिरी जा रही एक निजी यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना ओडिशा सीमा के पास आंध्र प्रदेश के रामभद्रपुरम इलाके में, सुबह करीब 3 बजे हुई। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग घबराकर बाहर निकलने लगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग बहुत तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर घना धुआं भर जाने से स्थिति और भी भयावह हो गई थी। बस में मलकानगिरी के विधायक मंगू खिला भी सवार थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस ड्राइवर की सूझ-बूझ और यात्रियों की सतर्कता से सभी लोग समय रहते बस से बाहर निकल गए।
खबरें और भी हैं...