महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय युवक पर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अयान अहमद तनवीर अहमद के रूप में हुई है, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। यह मामला अमरावती के परतवाड़ा और अचलपुर इलाके से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि करीब 100 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें नाबालिग लड़कियां जबरन दिखाई दे रही हैं। पुलिस को शक है कि इन वीडियो को बनाने में आरोपी के साथ कोई और भी शामिल हो सकता है।
खबरें और भी हैं...