मध्य प्रदेश के सोनम और राजा के बाद अब सिक्किम में हनीमून पर गया उत्तर प्रदेश का एक और नवविवाहित जोड़ा लापता हो गया है। 11 दिन से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील के राहाटीकर गांव निवासी कौशलेंद्र और अंकिता सिंह 29 मई को एक ट्रैवलर वाहन में सवार थे, जो हादसे का शिकार होकर 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया था। अब तक दोनों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।