अपना राज्य चुनें
राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस एवं अग्निशमन सेवा सप्ताह इंदौर शहर में जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ!
टेक गाइड 8 1 week ago

भारत सरकार के निर्देशानुसार, पूरे देश में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस तथा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2025 के लिए इस सप्ताह की थीम है –
“Unite to Ignite, a Fire-Safe India”
(एकजुट हों, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें)

इसी क्रम में आज पुलिस फायर स्टेशन, मोती तबेला, इंदौर में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 से 20 अप्रैल 2025 तक इंदौर शहर के विभिन्न स्थानों पर अग्निसुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान में फायर डेमो, सेफ्टी ड्रिल्स तथा पंपलेट वितरण के माध्यम से नागरिकों को अग्निसुरक्षा के प्रति सजग किया जाएगा एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी।
#राष्ट्रीय_अग्निशमन_सेवा_दिवस

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...