अपना राज्य चुनें
इंदौर में स्थापित होगी स्वामी विवेकानंद जी की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा!
इंदौर 1 2 days ago

इंदौर में स्वामी विवेकानंद जी की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में लगाई जाएगी। प्रतिमा की ऊंचाई 39.6 फीट होगी, जिसमें संरचनात्मक आधार सहित कुल ऊंचाई 52 फीट होगी। यह प्रतिमा 14 टन वजनी होगी और इसे विभिन्न धातुओं से बनाया जाएगा। महापुरुषों के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम द्वारा एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। माननीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी के नेतृत्व में रामसर साइड सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद जी की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह भव्य प्रतिमा स्वामी जी की शिक्षाओं और दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...