इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना के लिए 267.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस राशि से परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। रेल लाइन मध्य प्रदेश के तीन जिलों के 77 गांवों से होकर गुजरेगी। इससे लगभग एक हजार गांव और 30 लाख आबादी का रेल सेवाओं से सीधा संपर्क होगा। परियोजना से इंदौर से मुंबई की दूरी भी कम हो जाएगी।