अपना राज्य चुनें
इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के कायाकल्पित स्वरूप का किया लोकार्पण!
सेहत 12 1 month ago

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय बाल चिकित्सालय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के जनभागीदारी से कायाकल्पित स्वरूप का लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को समर्पित किया। लोकार्पण के उपरान्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सालय की अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का अवलोकन कर सराहना की। इस दौरान संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, डीन डॉ. अरविन्द घनघोरिया, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. प्रीति मालपानी उपस्थित थे।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...