भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस वर्ष रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, पहली बार रामनवमी के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दो लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे.भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस वर्ष रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, पहली बार रामनवमी के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दो लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे. ये दीप राम कथा पार्क के सामने पक्के घाट और राम की पैड़ी पर प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिससे संपूर्ण क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठेगा.