अपना राज्य चुनें
लाल किले में धमाके के बाद अब माता वैष्णो देवी मंदिर में अलर्ट, जम्मू में चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी !
ताजा खबरें 140 5 months ago

दिल्ली के लाल किले में बीते दिन हुए ब्लास्ट के एक दिन बाद श्री माता वैष्णो देवी मंदिर समेत पूरे जम्मू में सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. बता दें कि दिल्ली में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों के मरने और कईयों के घायल होने की खबर है. अधिकारियों का कहना है कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के आसपास के इलाके और कटरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि कटरा तीर्थयात्रियों के लिए बेस कैंप के तौर पर काम करने वाला एक धार्मिक स्थल है. कटरा में तैनात पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को भी मंदिर वाले इलाके और शहर से यात्रा ट्रैक पर तोड़फोड़ रोधी जांच करने के आदेश दिए हैं. बता दें कि कटरा में हर दिन लगभग 15 हजार से 20 हजार तीर्थयात्री आते हैं. कटरा के अलावा जम्मू में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां पर भी पहले कई आतंकवादी घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं. सुरक्षा को लेकर जम्मू, सांबा और कठुआ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने सोमवार 10 नवंबर 2025 की रात जम्मू में सुरक्षा उपायों का निरीक्षण किया.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...