बिहार : सात फेरों के बाद पति के साथ हनीमून के लिए जाते समय दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार मुजफ्फरपुरः बिहार में सीतामढ़ी जिले के रहने वाले अमित कुमार के साथ हुई एक अजीबोगरीब घटना ने सबको चौंका दिया है। 24 फरवरी को शादी के बाद हनीमून के लिए बोकारो जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उसकी पत्नी खुशबू अचानक गायब हो गई। खुशबू अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिससे अमित हैरान और परेशान हो गया।बिहार में सीतामढ़ी जिले के रहने वाले अमित कुमार के साथ हुई एक अजीबोगरीब घटना ने सबको चौंका दिया है। 24 फरवरी को शादी के बाद हनीमून के लिए बोकारो जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उसकी पत्नी खुशबू अचानक गायब हो गई। खुशबू अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिससे अमित हैरान और परेशान हो गया। अमित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और खुशबू की तलाश जारी है। खुशबू मूल रूप से शिवहर जिले के बसंतपट्टी गांव की रहने वाली है और उसका प्रेमी गोपी है। दोनों फिलहाल सारण जिले में रह रहे हैं।