अपना राज्य चुनें
दुल्हन बैठी रही मेहंदी लगाए, पर बिना शादी के लौट गई बारात – सिर्फ 1 लाख की डिमांड पर!
अपराध 2 11 hours ago

पन्ना (एमपी) से एक चौंकाने वाला दहेज का मामला सामने आया है। अजयगढ़ के गांव बहिरवारा में एक दुल्हन लाल जोड़ा पहने, हाथों में मेहंदी लगाए शादी के सपने संजाये बैठी थी, लेकिन एक लाख रुपये की दहेज की मांग ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया।

दुल्हन रानी साहू का रिश्ता सिंहपुर सिंहपुर के सोनू साहू के साथ हुआ था। शादी के लिए किशनपुर के मैरिज गार्डन में पूरी तयारी हो चुकी थी। दुल्हन और उसका परिवार बारात के स्वागत के लिए तैयार थे।

शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थीं, तभी वर पक्ष ने 1 लाख रुपये की मांग रखी। ये सुनकर दुल्हन के परिवार वाले हेयरां रह गए। दुल्हन के पिता मिजाजी लाल साहू ने बताया कि उन्हें पहले से 11 हजार रुपये दिए थे, लेकिन बारात वाले जिद पर विज्ञापन गए कि शादी तभी होगी जब एक लाख कैश मिले।

जब दुल्हन के पिता ने इतनी बड़ी रकम देने से मन कर दिया, तो दूसरी शादी से मुकर गया। हर तरह से मिन्नत करने के बाद भी वर पक्ष नहीं माना, और बारात बिना शादी किये लौट गयी।

रानी साहू का कहना है:
“इस मामले में रानी साहू ने कहा हम ब्यूटी पार्लर से वापस आये थे, सब तय्यारी चल रही थी, तभी पता चला कि दूल्हा 1 लाख रुपये मांग रहा है। मेरे पिता के पास इतना पैसा नहीं था। जब मन किया, तो मेरे परिवार पर वर पक्ष ने हमला भी किया और बारात लेकर भाग गए। हमें न्याय चाहिए।”

दुल्हन के परिवार ने अजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जल्द शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुल्हन के परिवार ने दहेज न देने पर शादी तोड़ने और मारपीट की भी शिकायत की है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...