अपना राज्य चुनें
ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा भारी… देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज !
न्यू लॉन्चेस 52 4 months ago

नई दिल्ली:ट्रेन से यात्रा करते समय यात्रियों को निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर शुल्क देना होगा. रेल मंत्री वैष्णव ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह बात कही.

वैष्णव ने कहा, ‘‘वर्तमान में, यात्रियों द्वारा डिब्बों के अंदर अपने साथ सामान ले जाने की श्रेणीवार अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है,’’ रेल मंत्री द्वारा लिखित उत्तर में साझा की गई जानकारी के अनुसार, द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्री को 35 किलोग्राम वजन तक सामान निशुल्क ले जाने की अनुमति है और शुल्क देकर 70 किलोग्राम तक सामान ले जाया जा सकता है.

स्लीपर श्रेणी के यात्रियों के लिए 40 किग्रा सामान निशुल्क ले जाने की अनुमति है और अधिकतम सीमा 80 किग्रा है.

प्रथम श्रेणी और ‘एसी टू टियर’ के यात्रियों को 50 किग्रा तक सामान निशुल्क ले जाने की अनुमति है, जिसकी अधिकतम सीमा 100 किग्रा है. एसी प्रथम श्रेणी के यात्री 70 किग्रा तक सामान निशुल्क ले जा सकते हैं, जबकि शुल्क देकर 150 किग्रा तक सामान ले जाया जा सकता है.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...