अपना राज्य चुनें
टेकऑफ से पहले उड़ान रद्द इंडिगो फ्लाइट में पेट्रोल जैसी तेज़ गंध!
अंतरयात्रा 50 10 months ago

प्रयागराज (Prayagraj) से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (Indigo) 6E-6036 को उड़ान भरने से पहले ही रद्द कर दिया गया. यात्रियों ने बताया कि बोर्डिंग के बाद विमान से पेट्रोल जैसी गंध आ रही थी, जिसके बाद उड़ान को तुरंत निरस्त कर दिया गया.

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे को एक महीना होने को है, लेकिन लोगों के दिलो-दिमाग में उसका खौफ अभी भी बना हुआ है. एयर इंडिया की उस डरावनी फ्लाइट की यादें अभी भी ताज़ा हैं. ऐसे में जब सोमवार को प्रयागराज से बेंगलुरु जा रही इंडिगो कि फ्लाइट 6E-6036 के अंदर पेट्रोल जैसी गंध आने लगी, तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट की जांच की गई और तकनीकी दिक्कत मिलने पर उड़ान रद्द कर दी गई. अहमदाबाद हादसे के बाद अब एयरपोर्ट और फ्लाइट्स में ज़्यादा सतर्कता बरती जा रही है, ताकि ऐसा कोई और हादसा न हो.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...