gtag('config', 'AW-17860304506');
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक अहम और चर्चित मामला सामने आया है. श्री पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए शालीन पहनावे को लेकर नई पहल शुरू की है. मंदिर परिसर में लगाए गए बोर्ड ने स्थानीय ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं का भी ध्यान खींचा है. मंदिर समिति ने स्पष्ट अपील की है कि श्रद्धालु भारतीय संस्कृति के अनुरूप वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें. बोर्ड में जींस-टॉप, स्कर्ट, बरमूडा और हाफ पैंट जैसे आधुनिक परिधानों से परहेज करने को कहा गया है. साथ ही महिलाओं और बालिकाओं से सिर ढककर मंदिर में आने की अपील भी की गई है.
खबरें और भी हैं...