अपना राज्य चुनें
कोई हमारे मामलों में दखल न दे’, US ने होर्मुज के नाकेबंदी की दी धमकी तो चीन
विदेश 11 6 days ago

इस्लामाबाद में 21 घंटे चली मैराथन बैठक के बेनतीजा रहने के बाद अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज ऑफ स्ट्रेट में आज (13 अप्रैल) से नाकेबंदी करने का ऐलान किया है, ट्रंप धमकी पर तेहरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वहीं अब चीन का भी होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने कहा, ‘हम विश्व में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं’ हम मध्य पूर्व की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. हमारे जहाज होर्मुज स्ट्रेट में लगातार आ-जा रहे हैं. ईरान के साथ हमारे व्यापार और ऊर्जा समझौते हैं. हम उनका सम्मान करेंगे और अपेक्षा करते हैं कि अन्य लोग हमारे मामलों में दखल न दें. ईरान होर्मुज स्ट्रेट को नियंत्रित करता है और यह हमारे लिए खुला है.’

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...