अपना राज्य चुनें
कर्नाटक जेल में बुधवार को 45 कैदी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
खानपान 12 2 months ago

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित जिला जेल में बुधवार को 45 कैदी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर का खाना खाने के बाद कैदियों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगी थीं। स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत के बाद सभी 45 कैदियों को बुधवार को सरकारी वेनलॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती इन कैदियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और ICU में उसका इलाज किया जा रहा है। जेल अधिकारियों के मुताबिक, कैदियों को दोपहर के भोजन में चावल-सांभर और नाश्ते में ‘अवलक्की’ यानी कि पोहा परोसा गया था

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...