अपना राज्य चुनें
ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली!
विदेश 71 10 months ago

ओडिशा की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है. तकरीबन 9 दिन तक चलने वाली यह परंपरा भारत की आस्था, श्रद्धा और भक्ति का वह पुण्य पर्व है, जो सदियों से एक विरासत के तौर पर हमारे बीच है. यह वह उत्सव है जब भगवान अपने भक्तों के बीच होते हैं और इस दौरान न कोई राजा रह जाता है और न ही कोई रंक. इसकी सबसे बड़ी बानगी ये है कि जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा शुरू होने से पहले पुरी के राजा, जिन्हें गजपति की उपाधि से भी जाना जाता है, वह इस दौरान साधारण वस्त्रों में पहुंचते हैं और सोने की मूठ वाली झाड़ू से रथ और रथ मार्ग बुहारते हैं.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...