अपना राज्य चुनें
ईडी की रडार पर I-PAC, डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी
पश्चिम बंगाल 42 3 months ago

ईडी की रडार पर I-PAC, डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी… प्रशांत किशोर थे फाउंडर

ईडी ने IPAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई है. ईडी ने 4-5 जगहों पर छापेमारी की है. ईडी की तरफ से कोलकाता में भी छापेमारी की गई है. एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने गुरुवार सुबह सॉल्ट लेक में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के ऑफिस और इसके हेड प्रतीक जैन के घर पर छापा मारा. ये कंपनी पहले प्रशांत किशोर की थी.

प्रशांत किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले I-PAC की स्थापना की थी. 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से I-PAC तृणमूल कांग्रेस और बंगाल सरकार के साथ काम कर रही है, हालांकि प्रशांत किशोर अब फुल टाइम राजनीति में आ गए हैं. I-PAC ने 2021 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता में वापस लाने और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी अहम भूमिका निभाई थी.

The ED has raided the premises of IPAC director Prateek Jain in connection with a money laundering case. The ED conducted raids at four or five locations. The ED also conducted raids in Kolkata.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...