रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा है। पांच हजार से अधिक मंदिरों में रामनवमी की धूम है। राममंदिर में भी इसकी विशेष तैयारियां हैं। रामलला का अभिषेक स्वर्ण जल से कराया जाएगा। अभिषेक के बाद रामलला सोने के धागे से पिरोए पीत वस्त्र में दर्शन देंगे। धनिया मेवा पंजीरी का विशेष प्रसाद भक्तों में वितरित होगा। देर रात तक भक्तों की मौजूदगी तक दर्शन होंगे। रामनवमी पर सुबह तय समय चार बजे मंगला आरती होगी। छह बजे श्रृंगार आरती होगी। साढ़े 6 बजे से दर्शन शुरू हो जाएंगे।