अपना राज्य चुनें
अजीब चोर छतों से चुराकर खुद पहन लेता था लेडीज अंडरगारमेंट्स
बॉलीवुड 113 4 months ago

राजधानी भोपाल के कोलार इलाके से एक अजीबोगरीब चोर को पुलिस ने पकड़ा है. आरोपी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता था और फिर खुद पहनकर घूमता और सो जाता था. बीती रात आरोपी अमरनाथ कॉलोनी के एक घर में घुसा और बालकनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा लिए

अंडरगारमेंट्स चुराने के बाद जब घर के बाहर निकल रहा था तो उस घर के सदस्यों को चोर की परछाई दिखी, तभी हंगामा मच गया. हालांकि, चोर तब तक अंडरगारमेंट्स लेकर भाग गया था, लेकिन आरोपी की जेब में रखा श्रमिक कार्ड उसी घर में ही गिर गया. इसी श्रमिक कार्ड के आधार पर कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

पुलिस ने श्रमिक कार्ड नी लिखे दीपेश नाम के आधार पर बुधवार शाम को आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया. पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई तो वह घर में सो रहा था और चोरी किए हुए अंडरगार्मेट्स उसने पहने हुए थे.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...